Create your Account
CG News : पागल कुत्ते का आतंक, 4 साल के मासूम पर किया हमला, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
- Rohit banchhor
- 17 Apr, 2026
इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
CG News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के चिल्हाटीखुर्द गांव में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। मवेशियों और राहगीरों पर हमला करने के बाद कुत्ते ने गांव में खेल रहे 4 साल के मासूम को भी अपना निशाना बना लिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, कुत्ते ने बच्चे को करीब 17 जगहों पर काटा, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई। इससे पहले भी कुत्ता कई लोगों और मवेशियों को घायल कर चुका था, जिससे ग्रामीण पहले से ही दहशत में थे। लगातार हो रहे हमलों और बच्चे की गंभीर हालत को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एकजुट होकर पागल कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय प्रशासन को मामले की सूचना दे दी गई है और घायल बच्चे का इलाज कराया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा और संक्रमित जानवरों के खतरे को उजागर करती है, जहां समय रहते कार्रवाई न होने पर ऐसे हालात पैदा हो जाते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG IAS Transfers: आईएएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट किसे कहां मिला प्रभार
- 2. Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गायत्री-सरस्वती मंत्र आदेश के खिलाफ याचिका खारिज
- 3. Navya-Malik drug-case: ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक एमडीएमए केस की जांच अब एसआईटी के हवाले, ड्रग नेटवर्क और मनी ट्रेल की होगी नए सिरे से पड़ताल
- 4. CG News: कोसमर्रा में हुआ शाला प्रवेशोत्सव और विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

