Breaking News
Create your Account
CG Fraud News : देश की सुरक्षा में तैनात जवान के साथ लाखों का फ्रॉड, बैंक कर्मचारी पर ठगी का केस दर्ज
- Rohit banchhor
- 17 Apr, 2026
बैंक कर्मचारी की कथित चालबाजी से उसके नाम पर 17 लाख का लोन निकाल लिया गया।
CG Fraud News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां देश की सुरक्षा में तैनात एक आर्मी जवान के साथ लाखों रुपये की ठगी कर दी गई। अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम ओडारसकरी निवासी जवान ने गुंडरदेही स्थित एक निजी बैंक में केवल 2 लाख के लोन के लिए आवेदन किया था, लेकिन बैंक कर्मचारी की कथित चालबाजी से उसके नाम पर 17 लाख का लोन निकाल लिया गया।
आरोप है कि बैंक में पदस्थ कर्मचारी रेखराम साहू ने दस्तावेजों में हेरफेर कर बड़ी रकम का लोन पास करवा दिया। जैसे ही लोन की राशि खाते में आई, उसमें से 15.50 लाख तुरंत किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। जवान उस समय जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड था, जिससे उसे इस धोखाधड़ी की भनक तक नहीं लगी।
ठगी का खुलासा तब हुआ, जब बैंक की ओर से लोन की भारी किस्त जमा करने का दबाव बनाया गया। हैरान जवान को पता चला कि उसने तो केवल 2 लाख के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसके नाम पर 17 लाख का कर्ज चढ़ा दिया गया है। इसके बाद उसने तत्काल गुंडरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बैंक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे ट्रांजेक्शन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. RR vs MI IPL 2026: मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान रॉयल्स पहले बैटिंग करेगी, बारिश के कारण 11-11 ओवर का मुकाबला
- 2. Archery Para Series: भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड फाइनल में पायल नाग का जलवा, वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
- 3. CG Crime : लिव-इन रिश्ते का खौफनाक अंत, मंगलसूत्र बना मौत का फंदा, साथी ने ही ली जान, आरोपी गिरफ्तार
- 4. Mahakaal Darshan: सोमवार को घर बैठे करें बाबा महाकाल के दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

