Breaking News
Create your Account
CG Crime : होली से पहले मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार
CG Crime : मुंगेली। मुंगेली जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जरहागांव क्षेत्र में श्मशान घाट के पास ब्राउन शुगर बेचने की तैयारी कर रहे पांच युवकों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर सहित लगभग 3.81 लाख रुपये कीमत का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
CG Crime : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जरहागांव निवासी समीर कश्यप अपने साथियों के साथ मिलकर बाहर से लाई गई ब्राउन शुगर की बिक्री करने की योजना बना रहा है। सूचना मिलने के बाद साइबर सेल और जरहागांव थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर तुरंत मौके पर दबिश दी गई और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया।
CG Crime : पुलिस कार्रवाई के दौरान पांच संदिग्धों की तलाशी ली गई, जिनके पास से अलग-अलग पारदर्शी जिपर पॉलिथीन में रखी 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा छह मोबाइल फोन, एक बाइक और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी जब्त की गई। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 3.81 लाख रुपये आंकी गई है।
CG Crime : पूछताछ में मुख्य आरोपी समीर कश्यप ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के नैनी इलाके से ब्राउन शुगर खरीदकर लाता था और फिर मुंगेली व आसपास के क्षेत्रों में इसकी बिक्री करता था। भुगतान नकद और ऑनलाइन पेमेंट ऐप के जरिए किया जाता था। इस अवैध कारोबार में उसने अपने अन्य दोस्तों को भी शामिल कर लिया था।
CG Crime : गिरफ्तार आरोपियों में समीर कश्यप, सियाराम कश्यप, वीरेंद्र श्रीवास, लोकेश उर्फ लकी कश्यप और रविशंकर कश्यप उर्फ बाबा शामिल हैं, जो जरहागांव और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
CG Crime : इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, जरहागांव थाना प्रभारी सत्येंद्र पुरी गोस्वामी सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस टीम की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से नशे के इस बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सका।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपए
- 2. ASI Suspended : वर्दी वाले गुंडे पर गिरी गाज, एसपी ने एएसआई को किया सस्पेंड, दर्ज हुई FIR
- 3. RCB vs LSG IPL 2026: लखनऊ 146 पर ऑलआउट, आरसीबी की पारी शुरू, सॉल्ट आउट
- 4. CG Breaking: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

