Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर के चलते शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट
Share Market: मुंबई: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखा। सोमवार को प्रमुख सूचकांकों में एक प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे गिरकर 91.50 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
Share Market: कारोबार की शुरुआत में 30 शेयरों वाला Bombay Stock Exchange का सेंसेक्स 2,743 अंक से अधिक टूटकर 78,543 के स्तर तक आ गया। हालांकि बाद में कुछ सुधार हुआ, फिर भी यह 1,048 अंक की गिरावट के साथ 80,238 पर बंद हुआ। इसी तरह 50 शेयरों वाला National Stock Exchange of India का निफ्टी शुरुआती सत्र में 575 अंक लुढ़ककर 24,603 तक पहुंच गया और अंत में 312 अंक गिरकर 24,865 पर बंद हुआ।
Share Market: सेंसेक्स में इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, अदानी पोर्ट्स, मारुति और एशियन पेंट्स जैसे शेयरों में प्रमुख गिरावट रही, जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और आईटीसी में बढ़त देखी गई। विशेषज्ञ अजय बग्गा के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता के बीच बाजार स्थिरता की तलाश में है। उन्होंने कहा कि होरमुज जलडमरूमध्य से जुड़ी आशंकाएं कच्चे तेल की कीमतों को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे भारत जैसे आयातक देश पर महंगाई और चालू खाता घाटे का दबाव बढ़ेगा।
Share Market: एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई सूचकांक बढ़त में रहा। यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी देखी गई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 8 प्रतिशत से अधिक उछलकर 78.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और बढ़ती अनिश्चितता ने बाजार की दिशा को प्रभावित किया।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी, गर्भवती महिला से मारपीट, आरोपी पर FIR दर्ज
- 2. MP News : बड़वानी में कृषि कैबिनेट की बैठक, 6 विभागों की 16 योजनाओं को मिली मंजूरी
- 3. UP Lekhpal Mains Exam: UPSSSC ने जारी किया बड़ा अपडेट, मई में इस दिन होगी यूपी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा, साढ़े 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
- 4. CG News: घरघोड़ा फारेस्ट रेंज में कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश,मौके पर पहुंचे अफसर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

