Breaking News
Create your Account
CG Naxal Surrender News: BBM कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी Surrender की इच्छा
- Pradeep Sharma
- 01 Mar, 2026
CG Naxal Surrender News: रायपुर/ महासमुंद। नक्सलवाद के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों की लगातार कार्यवाही और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर महासमुंद जिले में सक्रिय बीबीएम
CG Naxal Surrender News: रायपुर/ महासमुंद। नक्सलवाद के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों की लगातार कार्यवाही और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर महासमुंद जिले में सक्रिय बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े 15 नक्सलियों ने देर रात बलोदा थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया है।
CG Naxal Surrender News: इनमें 9 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं। आत्मसमर्पण के बाद सभी को सुरक्षा कारणों से महासमुंद के रक्षित केंद्र लाया गया है। आज आत्मसमर्पण की अधिकृत जानकारी दी जाएगी।
CG Naxal Surrender News: गृह मंत्री विजय शर्मा को लिखा था पत्र
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले ही डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर सरेंडर की इच्छा जताई थी। पत्र में उन्होंने मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जीने की बात कही थी।
CG Naxal Surrender News: पुलिस के अनुसार, शासन की पुनर्वास नीति और लगातार चलाए जा रहे अभियान के चलते नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को नियमानुसार पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा।
CG Naxal Surrender News: नक्सलवाद के खात्मे की 31 मार्च डेड लाइन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद की सफाए की तारीख 31 मार्च घोषित कर दी है। जिस पर सीजी समेत कई प्रदेश की सरकार लगातार नक्सलियों पर दबाव बनाकर सरेंडर करा रही है। साथ ही कुछ हार्डकोर नक्सलियों का एनकाउंटर कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : KKR की चार हार के बाद BCCI की मार! अजिंक्य रहाणे पर लगा लाखों का जुर्माना; जानें पूरा मामला
- 2. Indian Railway Train: वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने की बड़ी घोषणा, पढ़ें पूरी खबर
- 3. CSK vs KKR IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने KKR को 32 रन से हराया, कोलकाता की लगातार चौथी हार
- 4. CG Weather News : प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, अगले 3 घंटों में तेज आंधी और बारिश की संभावना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

