Breaking News
:

CG News : छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी का समय घटा, अब सिर्फ 4 घंटे ही खुलेंगे केंद्र, आदेश जारी

CG News

सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी करते हुए नया समय लागू करने को कहा है।

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए अहम फैसला लिया है। स्कूलों में पहले ही ग्रीष्मावकाश घोषित किया जा चुका है, वहीं अब आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी करते हुए नया समय लागू करने को कहा है।


नए आदेश के अनुसार, 20 अप्रैल से आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही संचालित होंगे। पहले ये केंद्र लगभग 6 घंटे तक चलते थे, लेकिन अब तेज धूप और लू से बच्चों को बचाने के लिए समय घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि छोटे बच्चे गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, इसलिए यह कदम उनकी सेहत को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us