Create your Account
CG Crime : दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या, टांगी से वार कर मार डाला, फिर शव को जलाया
- Rohit banchhor
- 19 Mar, 2026
गांव में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
CG Crime : सक्ती। जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के जर्वे गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज के रूप में हुई है, जो पिहरीद में पदस्थ थे।
बताया जा रहा है कि बुधवार 18 मार्च को वे अपनी ट्राइसाइकिल से घूमने निकले थे, तभी घात लगाए आरोपी ने उन पर टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे ले जाकर जला दिया। घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है, जिसे हत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गांव में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS अमित कुमार केंद्र में ADG पद के लिए इम्पैनल, बड़ी जिम्मेदारी की राह हुई साफ
- 2. CG Assembly Budget Session: जंबूरी पर विधानसभा में हंगामा, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
- 3. Assam Assembly Elections 2026: असम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा
- 4. MP News : पारिवारिक विवाद ने ली जान, तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

