Create your Account
CG News : प्रेमिका की बेरुखी से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान, 8 साल से था प्रेम संबंध
- Rohit banchhor
- 19 Mar, 2026
प्रेमिका द्वारा बातचीत बंद किए जाने से आहत होकर जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
CG News : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एकतरफा दर्द और टूटे रिश्ते ने एक युवक की जान ले ली। परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल निवासी 24 वर्षीय हिमांशु मौर्य ने प्रेमिका द्वारा बातचीत बंद किए जाने से आहत होकर जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, युवक ने जहर खाने के बाद सीधे अपनी प्रेमिका के सेंटर पहुंचकर नाराजगी जताई और उसे अपने जहर खाने की जानकारी भी दी। हालांकि कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। युवती के पिता की सूचना पर पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 8 साल से प्रेम संबंध था और परिवार भी इस रिश्ते से परिचित थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बातचीत बंद होने के कारण युवक मानसिक तनाव में था। घटना के दिन वह बिना खाना खाए घर से निकला और रास्ते में जहर खरीदकर सेवन कर लिया। मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और घर में मां व छोटा भाई है, जिन पर इस घटना के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : घर में फांसी पर लटकी मिली 14 साल की बच्ची, जांच में जुटी पुलिस
- 2. ICC ने चुनी T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट, भारत के चार खिलाड़ी शामिल, पाक बल्लेबाज को भी मिली जगह
- 3. Holi Horoscope: इन 5 राशिवालों के लिए बेहद ख़ास होगी होली, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने लूना सवार को कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया चक्का जाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

