Create your Account
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Assam Election: गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने शुक्रवार को जलुकबारी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनकी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा (Riniki Bhuyan Sarma) समेत भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो क्षेत्र से विधानसभा कार्यालय तक भव्य रोड शो किया।
Assam Election: बारिश के बावजूद इस रोड शो में भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में समर्थकों का जुटना शुरू हो गया था। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और बीहू की धुनों पर नाच-गाना होता रहा, जिससे पूरा माहौल उत्सव जैसा नजर आया।
Assam Election: हिमंत बिस्वा सरमा 2001 से लगातार जलुकबारी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने पहले कांग्रेस के टिकट पर तीन बार जीत हासिल की, जबकि 2015 में भाजपा में शामिल होने के बाद भी लगातार अपनी पकड़ बनाए रखी है। नामांकन से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
Assam Election: उन्होंने बारिश के बीच उमड़ी भीड़ को देखकर कहा कि यह असम की जनता का स्नेह दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने हाल ही में 89 में से 88 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें सरमा का नाम सबसे प्रमुख रहा। राज्य में 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को मतगणना होगी।
Related Posts
More News:
- 1. By-Elections: चार राज्यों की पांच सीटों पर भाजपा ने किया उम्मीदवारों के नामों का एलान, देखें लिस्ट
- 2. RCB ने किया बड़ा ऐलान, IPL 2026 में अपने होम ग्राउंड पर इतने मुकाबले खेलेगी बेंगलुरु
- 3. Digital Arrest : रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को 27 दिन तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’ में, सीबीआई बन ठगे 2.52 करोड़, दिल्ली से 4 गिरफ्तार
- 4. CG News : करंट से हाथी की मौत पर सख्त कार्रवाई, खेत मालिक गिरफ्तार, फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, रेंजर को नोटिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

