Create your Account
चुनाव से पहले दीदी ने बरसाई ममता, महिला वोटर को लुभाने खोला लक्ष्मी भंडारा, देखें TMC Manifesto में और क्या-क्या वादा
TMC Manifesto: कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने राज्य की जनता से एकजुट रहने और बीजेपी के खिलाफ मजबूती से लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय एजेंसियां डराने की कोशिश करें तो घबराएं नहीं और किसी तरह के लालच में भी न आएं।
सामाजिक एकता पर जोर
ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी राजनीति विभाजन की नहीं, बल्कि एकता की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी समान हैं और राज्य में सौहार्द बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।
घोषणापत्र में प्रमुख वादे
उन्होंने ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये और अनुसूचित जाति/जनजाति की महिलाओं को 1,700 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1,500 रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की गई।
उद्योग और रोजगार पर फोकस
ममता ने कहा कि बंगाल उद्योगों के लिए एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। MSME क्षेत्र में राज्य अग्रणी है, जहां करीब 1.5 करोड़ लोग काम करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चमड़ा उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है।
चुनाव कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. India Vs Ireland 2nd T20: आयरलैंड ने भारत को दिया 155 रन का टारगेट, टीम इंडिया का चौथा विकेट गिरा
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट, अगले 5 दिनों में बदल सकता है मौसम
- 3. MP News : जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ पॉक्सो का आरोपी, सुरक्षा पर उठे सवाल
- 4. IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, मंधाना-शैफाली की अच्छी शुरुआत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

