Create your Account
CG News : बस्तर में हेरिटेज मैराथन, 200 पूर्व माओवादी भी दौड़ेंगे, शांति और बदलाव का संदेश
- Rohit banchhor
- 20 Mar, 2026
आत्मसमर्पित पूर्व माओवादी भी भाग लेंगे, जो पेशेवर एथलीट्स और स्थानीय नागरिकों के साथ दौड़ेंगे।
CG News : जगदलपुर। बस्तर, लंबे समय तक नक्सलवाद की छाया में रहने के बाद अब धीरे-धीरे बदल रहा है, और इस बदलाव की नई कहानी 22 मार्च को होने वाली हेरिटेज मैराथन के जरिए सामने आएगी। इस विशेष आयोजन में बस्तर, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर के 200 से अधिक आत्मसमर्पित पूर्व माओवादी भी भाग लेंगे, जो पेशेवर एथलीट्स और स्थानीय नागरिकों के साथ दौड़ेंगे।
बस्तर आईजी पी. सुन्दरराज ने बताया कि मैराथन में आत्म-समर्पित माओवादी के लिए विशेष श्रेणी बनाई गई है। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि बस्तर में शांति, एकता और विकास के नए संदेश को पेश करने का माध्यम भी है।
दौड़ लालबाग मैदान से शुरू होकर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात तक 42 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस मैराथन में पेशेवर एथलीट्स, छात्र-छात्राएं और स्थानीय युवा भी हिस्सा लेंगे, जो बंदूक से इंसानियत और राष्ट्र निर्माण की ओर आए उन पूर्व नक्सलियों के सफर को प्रतीक रूप में दिखाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : चलती कार में युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की तलाश
- 2. India LPG Shortage: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, ईरान बोला- इंडिया हमारा दोस्त,थोड़ी देर में बड़े समझौते का ऐलान
- 3. Raipur City News: रायपुर में निःशुल्क हार्ट फेलियर और ट्रांसप्लांट परामर्श शिविर: MGM हेल्थकेयर, चेन्नई के विशेषज्ञ 24-25 मार्च को देंगे सलाह, जांच पर 20% छूट
- 4. Iran: रूस के तेल खरीदी पर बोले ईरानी विदेश मंत्री, 'पहले रोका और अब पूरी दुनिया से रूस से तेल खरीदने की भीख मांग रहा अमेरिका'
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

