Create your Account
IPL शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, चोंट के चलते ये ऑलराउंडर पुरे सीजन से हो सकता है बाहर
IPL: जयपुर: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। टीम के स्टार इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी चोट अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है, जिससे उनके इस सीजन में खेलने की संभावना बेहद कम हो गई है।
IPL: वर्ल्ड कप के बाद बढ़ी समस्या
सैम करन ने आखिरी मुकाबला आईसीसी टी 20 वर्ल्डकप (ICC Men's T20 World Cup 2026) में 5 मार्च को खेला था। इसके बाद से ही उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे थे। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल हार के बाद वह मैदान पर नजर नहीं आए, जिससे चोट की गंभीरता साफ हो गई।
IPL: ट्रेड के जरिए टीम में शामिल हुए थे
आईपीएल 2026 से पहले हुए बड़े ट्रेड में करन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से राजस्थान में आए थे। इस डील में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी राजस्थान पहुंचे, जबकि संजू सैमसन (Sanju Samson) चेन्नई टीम से जुड़े।
IPL: टीम संतुलन पर असर
करन की गैरमौजूदगी से टीम का संतुलन बिगड़ सकता है, क्योंकि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी जगह भरना आसान नहीं होगा। फिलहाल टीम प्रबंधन ने उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विकल्पों पर विचार जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मध्य प्रदेश में महिला अधिकारियों पर बढ़ता भरोसा, प्रदेश में पहली बार 17 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
- 2. KC Tyagi: जेडीयू से अलग हुए केसी त्यागी, दो दशक पुराना साथ खत्म, नीतीश कुमार पर भी कही ये बात
- 3. CG 12th Board Hindi Paper Leaked: 12वीं बोर्ड हिंदी पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, माशिम ने दर्ज कराई एफआईआर, जांच शुरू
- 4. T20 World Champion इंडियन टीम पर होगी पैसों की बारिश, BCCI ने घोषित की 131 करोड़ रुपये की प्राइस मनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

