Create your Account
CG News : लापता युवक का खेत में मिला शव, पास में बाइक मिलने से हादसे की आशंका
CG News : खैरागढ़। जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम परसबोड निवासी 30 वर्षीय अवधराम निषाद के रूप में हुई है, जो लकड़ी ठेकेदार के यहां ट्रैक्टर लोडर वाहन चलाने का काम करता था।
जानकारी के मुताबिक, 17 मार्च की शाम वह अपने एक साथी के साथ गांव लौटने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। चिंतित परिजनों ने छुईखदान थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान आज भोरमपुर खार के खेत में उसका शव बरामद हुआ।
मौके पर उसकी बाइक भी पास में पड़ी मिली है, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather : तपती गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में गरज-चमक और हल्की बारिश के संकेत
- 2. Lok Sabha Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से, बीजेपी-कांग्रेस ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप,संसदीय इतिहास में पहली बार होगा कुछ ऐसा...पढ़ें पूरी खबर
- 3. UP News : नहर में नहाना पड़ा भारी, पैर फिसलने से तेज बहाव में बहीं दो सगी बहनें, डूबने से मौत
- 4. CG News : बच्चा चोर समझकर ऑटो चालक को पेड़ में बांधा, फिर डंडे व चप्पल से की पिटाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

