Create your Account
Eid al-Fitr 2026: हो गया चांद का दीदार, कल मनेगी ईद-उल-फितर, मौलाना खालिद रशीद बोले- सड़कों पर न पढ़ें नमाज
Eid al-Fitr 2026: लखनऊ: लखनऊ में शुक्रवार को ईद का चांद नजर आने की आधिकारिक पुष्टि हो गई, जिसके बाद शनिवार को ईद-उल-फितर (Eid al-Fitr) मनाने का ऐलान किया गया। 30 रमजान को चांद दिखाई देने के साथ ही शहरभर में उत्साह का माहौल बन गया और ईदगाह ऐशबाग (Eidgah Aishbagh) सहित सभी प्रमुख मस्जिदों में तैयारियां तेज हो गईं।
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया (Islamic Center of India) के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद (Maulana Khalid Rasheed) ने बताया कि 29 रमजान को चांद नजर नहीं आया था, इसलिए शुक्रवार को इसकी पुष्टि की गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि नमाज केवल तय स्थानों पर ही अदा करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, खासतौर पर सड़कों पर नमाज न पढ़ें।
जुमे की नमाज के बाद चांद दिखने की खबर से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और घरों में ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। जानकारी के अनुसार, ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे नमाज अदा की जाएगी, जहां बड़ी संख्या में नमाजी जुटने की उम्मीद है।
इस अवसर पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश साझा किया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि ईद का पर्व शांति, सौहार्द और व्यवस्थित ढंग से मनाया जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : भाजपा किसान मोर्चा में नई जिम्मेदारियां तय, प्रभारी-सहप्रभारी की सूची जारी
- 2. TIME 100 List: रोनाल्डो और मेसी के साथ स्मृति मंधाना का नाम, TIME की 100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों में हुईं शामिल, बनीं इकलौती भारतीय
- 3. CG Weather News : बस्तर में बरसा प्री-मानसून, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन गरज-चमक और बारिश का अलर्ट
- 4. MP Breaking: मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

