Create your Account
MP News : पागल कुत्ते का आतंक, एक दिन में 6 बच्चों पर हमला, गांव में दहशत
MP News : पन्ना। सिमरिया कस्बे में एक पागल कुत्ते के आतंक ने पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है। एक ही दिन में इस खूंखार कुत्ते ने करीब आधा दर्जन बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत है।
हमले में अयान खान (9), ऋषिका वर्मा (6) और प्रिंस वर्मा (12) समेत कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुत्ता बेहद आक्रामक हो गया है और सामने आने वाले हर व्यक्ति पर हमला कर रहा है।
घटना के बाद से बच्चे घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं, वहीं परिजन भी सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है, ताकि कुत्ते को पकड़कर इलाके को सुरक्षित बनाया जा सके। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और लोग सतर्कता बरत रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Breaking : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, बारिश से बचने के लिए खड़े थे पेड़ के नीचे
- 2. FIFA World Cup 2026: ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर विश्व कप से किया बाहर, कुन्हा ने दागे दो गोल
- 3. Khan Sir Case : खान सर की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, दोनों गार्ड की जमानत पर भी पटना कोर्ट में 30 जून को होगी अगली सुनवाई
- 4. Bihar News : तेज आंधी से पीपल का विशाल पेड़ घर पर गिरा, मां समेत चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

