Breaking News
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
CG News : कार चालक पर हेलमेट का चालान! दुर्ग के डिजिटल सिस्टम की बड़ी चूक से उठा भरोसे पर सवाल
- Rohit banchhor
- 21 Mar, 2026
ई-चालान थमा दिया गया, जिसने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डिजिटल ट्रैफिक सिस्टम की एक हैरान करने वाली गड़बड़ी सामने आई है। यहां एक कार चालक को हेलमेट नहीं पहनने के आरोप में ई-चालान थमा दिया गया, जिसने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामला रायपुर निवासी शिब्बू से जुड़ा है, जिन्हें 19 मार्च 2026 को एक ई-चालान मिला। चालान में उनकी कार का नंबर CG04HY4868 दर्ज था, लेकिन वजह पढ़कर वे खुद हैरान रह गए। चालान में हेलमेट न पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जबकि वे कार चला रहे थे।
आम तौर पर हेलमेट नियम केवल दोपहिया वाहन चालकों पर लागू होता है, ऐसे में कार चालक को इस आधार पर चालान जारी होना सिस्टम की बड़ी चूक मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे डिजिटल सिस्टम की गलती या मानव त्रुटि बता रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब चालान के साथ लगी तस्वीर में साफ तौर पर कार दिखाई दे रही है, तो हेलमेट न पहनने का उल्लंघन कैसे दर्ज कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही यातायात विभाग हरकत में आया और संबंधित ई-चालान को रद्द कर दिया गया।
हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह घटना डिजिटल ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम की सटीकता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है, जिससे आम लोगों में भी असमंजस की स्थिति बन गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar News: अमित शाह ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री की हलचल तेज
- 2. UP Crime : अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग गिरफ्तार, 4 महिलाएं भी शामिल, नवरात्रि में बड़ी वारदात की थी तैयारी
- 3. CG News : ‘छल्ला’ लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार, नगदी और बाइक बरामद
- 4. Mahakaal Darshan: सोमवार की शुरुआत करें बाबा महाकाल के दर्शन के साथ, देखिए Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

