Create your Account
Bihar News: अमित शाह ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री की हलचल तेज
- Pradeep Sharma
- 07 Mar, 2026
Bihar News: नई दिल्ली/पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया है। बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रहीं चर्चाओं के बीच दिल्ली से पटना तक
Bihar News: नई दिल्ली/पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया है। बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रहीं चर्चाओं के बीच दिल्ली से पटना तक सियासी हलचल तेज है।
Bihar News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी रविवार को शाह से मिलने पटना से दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार में नए सीएम के नाम पर मंथन चल रहा है। चर्चा है कि अगला सीएम भारतीय जनता पार्टी से होगा।
Bihar News: अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली क्यों बुलाया है, इस बारे में कोई स्पष्ट वजह तो सामने नहीं आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद नई सरकार के गठन को लेकर उनसे चर्चा की जा सकती है।
Bihar News: बता दें कि सम्राट बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में नंबर दो की पॉजिशन पर हैं। वह राज्य का सबसे अहम माने जाने वाला गृह विभाग भी संभाल रहे हैं, जो पहले नीतीश कुमार के पास हुआ करता था।
Bihar News: बताया जा रहा है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने संभावित सीएम पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद वे बिहार सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद नए सिरे से सरकार का गठन किया जा सकता है। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका ऐलान आगामी दिनों में होने की संभावना है।
Related Posts
More News:
- 1. RR vs DC IPL 2026: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का टारगेट, रियान शतक के चुके; स्टार्क ने झटके तीन विकेट
- 2. CG News: संजीव कुमार, छत्तीसगढ़ के नए मुख्य आयकर आयुक्त, देश भर में 57 आयुक्तों का तबादला, देखें लिस्ट
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने BJP अध्यक्ष नितिन नबीन और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान से की सौजन्य भेंट
- 4. Crime News: बारात को बीच में रोक दूल्हे का कत्ल, गाड़ी रोक कर की अंधाधुन फायरिंग, दोनों परिवारों में छाया मातम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

