Breaking News
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
Arjun Rampal : ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ में अर्जुन रामपाल की दमदार एंट्री, विलेन के रोल में ऋषभ शेट्टी से होगी जबरदस्त भिड़ंत
Arjun Rampal : मुंबई। पैन-इंडिया सिनेमा में ऐतिहासिक और पीरियड ड्रामा फिल्मों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में अब ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ तेजी से चर्चा में आ गई है। महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस भव्य फिल्म में अर्जुन रामपाल की एंट्री ने उत्साह को और बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन रामपाल एक शक्तिशाली विलेन के किरदार में नजर आएंगे और उनकी टक्कर फिल्म के हीरो ऋषभ शेट्टी से होगी।
Arjun Rampal : ऋषभ शेट्टी शिवाजी महाराज के रोल में
फिल्म में कन्नड़ सिनेमा के स्टार ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे। ऋषभ का यह रोल पहले से ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। अर्जुन रामपाल और ऋषभ शेट्टी के बीच होने वाली ऑन-स्क्रीन भिड़ंत फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बनने वाली है। अर्जुन रामपाल हाल ही में ‘धुरंधर 2’ में ‘मेजर इकबाल’ के किरदार से सुर्खियों में रहे हैं और इस बार भी उनका विलेन अवतार दर्शकों को बांधने वाला होगा।
Arjun Rampal : शेफाली शाह निभाएंगी राजमाता जीजाबाई का किरदार
फिल्म में शेफाली शाह राजमाता जीजाबाई के महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को भव्य स्तर पर तैयार कर रहे हैं। फिल्म में शिवाजी महाराज की वीरता, रणनीतिक कौशल, संघर्ष और मुगल साम्राज्य के सामने अडिग खड़े रहने की कहानी को विस्तार से दिखाया जाएगा। निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं, जो इस फिल्म के जरिए अपना थिएटर डायरेक्शन डेब्यू भी कर रहे हैं।
Arjun Rampal : बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों की टक्कर
गौरतलब है कि छत्रपति शिवाजी महाराज पर एक और फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बन रही है, जिसे रितेश देशमुख निर्देशित कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : प्रेमिका की बेरुखी से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान, 8 साल से था प्रेम संबंध
- 2. Anushka Shetty: 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी 'बाहुबली की देवसेना', इस बिजनेसमैन से शादी रचाएंगी अनुष्का शेट्टी
- 3. Massive fire at Holi colour factory in Haryana: हरियाणा में होली के रंग बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत
- 4. Digital Arrest : रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को 27 दिन तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’ में, सीबीआई बन ठगे 2.52 करोड़, दिल्ली से 4 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

