Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG News : 5 साल के बच्चे को चार आवारा कुत्तों ने घेरा, घसीट-घसीटकर किया घायल, लोगों में दहशत का माहौल
- Rohit banchhor
- 20 Jun, 2026
यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
CG News : खैरागढ़/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। सनसिटी कॉलोनी में खेल रहे 5 वर्षीय मासूम पर चार आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। कुछ ही सेकंड में कुत्तों ने बच्चे को घेर लिया और उसे जमीन पर गिराकर नोचना शुरू कर दिया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा कॉलोनी में खेल रहा था, तभी चार कुत्ते उसकी ओर दौड़े और हमला कर दिया। जान बचाने के लिए मासूम भागा, लेकिन कुत्तों के झुंड ने उसे घेरकर गिरा दिया। हमले में बच्चे के पैरों, जांघों और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि यदि मौके पर मौजूद एक युवक साहस दिखाकर बीच-बचाव नहीं करता, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। युवक ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्चे की जान बचाई।
घटना के बाद कॉलोनी में भय और आक्रोश का माहौल है। अभिभावक बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
रहवासियों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते हैं और राहगीरों पर हमला करने की कोशिश करते हैं। लगातार बढ़ रही डॉग बाइट की घटनाओं ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
नगर निगम से उठी सख्त कार्रवाई की मांग-
घटना के बाद लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Jeering against Donald Trump: NBA फाइनल्स में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, सरेआम हुई बेइज्जती, फैंस ने की हूटिंग
- 2. UP News : साथ जीने की चाह में प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, युवती की मौत
- 3. CG Police Suspend : रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होते ही दो दरोगा सस्पेंड, SSP की सख्त कार्रवाई
- 4. NITI Aayog Governing Council : विकसित भारत 2047 की दिशा में बड़ा मंथन आज, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, जानें किन 4 स्तंभों पर रहेगा फोकस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

