Breaking News
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
CG Ration Card : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का चावल
- Rohit banchhor
- 21 Mar, 2026
हितग्राहियों को अप्रैल, मई और जून का राशन एक ही बार में वितरित किया जाएगा।
CG Ration Card : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए अप्रैल महीने में तीन माह का चावल एक साथ देने की घोषणा की है। नई व्यवस्था के तहत हितग्राहियों को अप्रैल, मई और जून का राशन एक ही बार में वितरित किया जाएगा।
खाद्य विभाग के अनुसार, पिछले कुछ समय से तकनीकी खामियों, सर्वर की समस्याओं और गोदामों में स्टॉक की कमी के कारण राशन वितरण प्रभावित हो रहा था। फरवरी और मार्च में भी स्थिति सुधारने के प्रयास किए गए, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह नया निर्णय लिया गया है।
सरकार ने सभी उचित मूल्य दुकानों को निर्देश दिए हैं कि वे मार्च के अंत तक पर्याप्त मात्रा में चावल का भंडारण सुनिश्चित करें, ताकि अप्रैल में वितरण के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
नई व्यवस्था के तहत राशन लेने के लिए हितग्राहियों को पहले की तरह ई-पास मशीन में बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। इसके बाद उन्हें एक साथ तीन महीने का चावल दिया जाएगा। दुकानों पर इस जानकारी को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है और गांव-शहर में इसका व्यापक प्रचार भी किया जाएगा।
पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अप्रैल में “चावल उत्सव” आयोजित करने का भी निर्णय लिया है। इस दौरान खाद्य, राजस्व और सहकारिता विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर वितरण प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. IPL in Raipur: 13 साल बाद रायपुर में फिर गूंजेगी आईपीएल की धूम: आरसीबी बेचेगी पूरे 65 हजार टिकट, इस बार फ्री टिकट नहीं
- 2. LPG gas cylinder shortage: गैस संकट से इस बड़ी टेक कंपनी ऑफिस के लोगों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजा, Zomato, Swiggy के 50 प्रतिशत फूड डिलीवरी ऑर्डर कैंसिल
- 3. Iran-Israel War: ईरान कैसे बना रहा अमेरिकी फोर्स को सटीक निशाना, क्या हो गई है किसी महाशक्ति की एंट्री, जानें क्या कहती है वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीसरे राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का किया शुभारंभ, जल के अपव्यय रोकने और एक-एक बूंद संग्रहण के लिए दिलाई शपथ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

