Farsa Wale Baba Death: ईद पर मथुरा में बवाल, 'फरसा वाले बाबा' की हत्या पर दिल्ली-आगरा हाईवे जाम
- Pradeep Sharma
- 21 Mar, 2026
मथुरा। Farsa Wale Baba Death : कान्हा की नगरी ब्रज में ईद वाले दिन विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
मथुरा। Farsa Wale Baba Death : कान्हा की नगरी ब्रज में ईद वाले दिन विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस दौरान गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया।
Farsa Wale Baba Death : हजारों की संख्या में ग्रामीण और गौ-भक्त जमा
बाबा का पार्थिव शरीर उनके गांव अंजनोख स्थित बाबा की गोशाला पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण और गौ-भक्त जमा हैं। बाबा ‘फरसा वाले’ अपने निडर स्वभाव और गौ-वंश की रक्षा के लिए ब्रज क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों और गौ-सेवकों में भारी रोष है।
Farsa Wale Baba Death : एक आरोपी पकड़ा गया, तीन फरार
स्थानीय लोगों ने मौके से एक मुस्लिम युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन आरोपी वारदात के बाद फरार होने में सफल रहे।मथुरा की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। सीएम ने अफसरों को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि आरोपियों को किसी हाल में नहीं बख्शा नहीं जाएगा।

