IPL in Raipur: 13 साल बाद रायपुर में फिर गूंजेगी आईपीएल की धूम: आरसीबी बेचेगी पूरे 65 हजार टिकट, इस बार फ्री टिकट नहीं
IPL in Raipur: रायपुर: लगभग 13 साल के लंबे इंतजार के बाद रायपुर में एक बार फिर आईपीएल मैचों का आयोजन होने जा रहा है। 28 मार्च से शुरू होने वाले इन मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि इस बार फ्री या कॉम्प्लिमेंट्री टिकट मिलने की उम्मीद लगाए लोगों के लिए मुश्किल बढ़ सकती है, क्योंकि टिकट वितरण की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (Chhattisgarh State Cricket Sangh) के पास नहीं होगी।
IPL in Raipur: टिकट बिक्री का जिम्मा फ्रेंचाइजी के पास
इस बार आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) खुद रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium) की 65 हजार सीटों की टिकट बिक्री करेगी। ऐसे में यह तय करना भी पूरी तरह फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट के हाथ में होगा कि कॉम्प्लिमेंट्री टिकट किसे दिए जाएंगे। क्रिकेट संघ की ओर से किसी को भी मुफ्त टिकट जारी नहीं किए जाएंगे।
IPL in Raipur: मैच होंगे पूरी तरह कमर्शियल
जानकारी के मुताबिक रायपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबले पूरी तरह कमर्शियल आधार पर आयोजित किए जाएंगे। यही वजह है कि इस बार मंत्री, विधायक या अन्य वीआईपी लोगों को मुफ्त टिकट मिलने की संभावना बहुत कम मानी जा रही है।
IPL in Raipur: टिकट बिक्री से करोड़ों की कमाई संभव
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की कुल दर्शक क्षमता करीब 65 हजार है। यदि सभी टिकट बिक जाते हैं तो केवल टिकट बिक्री से ही लगभग 10 से 13 करोड़ रुपये तक की कमाई हो सकती है।
IPL in Raipur: पहले बांटे जाते थे बड़ी संख्या में फ्री टिकट
इससे पहले रायपुर में हुए अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान बड़ी संख्या में कॉम्प्लिमेंट्री टिकट बांटे जाते रहे हैं। कई सीटें मंत्रियों, विधायकों और सरकारी अधिकारियों को वीआईपी टिकट के रूप में दी जाती थीं, लेकिन इस बार व्यवस्था पूरी तरह अलग रहने वाली है।

