Breaking News
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
CG Accident : दुल्हन लेकर लौट रहा वाहन पलटा,एक मासूम की मौत, कई घायल
CG Accident : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दुल्हन को लेकर लौट रहा एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात टेम्पो-ट्रेरेक्स वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ग्राम कसरेंगा से दादर खुर्द लौटते समय हुआ। वाहन में दुल्हन समेत दूल्हा पक्ष के करीब 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। बताया जा रहा है कि शादी के बाद किसी विवाद के चलते दुल्हन को लेकर सभी लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को बांकीमोंगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CM Nitish Kumar: हैलीपैड पर सीएम के हैलीकॉप्टर पहुंचने से पहले बैल की क्रैश लैंडिंग, जान बचाने दौड़ते नजर आए पुलिसवाले, देखें वीडियो
- 2. Bihar News: ‘सुशासन बाबू’ का नया सियासी अध्याय, सीएम पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, 9 बार रह चुके है मुख्यमंत्री
- 3. Kuldeep-Vanshika Grand Reception: कुलदीप-वंशिका का ग्रैंड रिसेप्शन : आशीर्वाद देने पहुंचे CM योगी, क्रिकेट सितारों का लगा जमवाड़ा, परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना
- 4. Share Market Update 20 March 2026: प्री-ओपनिंग सेशन में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स ने लगाई 800 अंकों की छलांग, निफ्टी भी 23200 के पार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

