Breaking News
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
UP News : दोस्ती की आड़ में दगाबाजी, अनजान महिला ने 9 महीने के बच्चे को लेकर हुई फरार
UP News : बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भरोसे को तोड़ देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बस में हुई एक मामूली पहचान ने मां से उसका मासूम छीन लिया। दोस्ती का नाटक कर एक महिला 9 महीने के बच्चे को लेकर फरार हो गई।
मामला फरीदपुर थाना क्षेत्र का है। हरदोई जिले के मिरगंवा गांव निवासी सुनभला कुमारी अपने पति से विवाद के बाद अपने 9 महीने के बेटे को लेकर बहन के घर जाने के लिए निकली थीं। रास्ते में बस में सफर के दौरान उनके पास किराया देने के पैसे नहीं थे। तभी पास बैठी एक महिला ने उनका किराया चुकाया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही दोस्ती में बदल गई।
यही दोस्ती सुनभला के लिए भारी पड़ गई। आरोपी महिला उन्हें अपने घर ले गई, जहां दोनों करीब दो दिन तक साथ रहीं। इसके बाद महिला ने बैंक में काम होने का बहाना बनाकर सुनभला को अपने साथ ले लिया। उसने कहा कि बैंक में भीड़ ज्यादा होगी, इसलिए बच्चे को अपने पास दे दें ताकि काम जल्दी हो सके।
मासूम की मां ने भरोसा कर बच्चे को महिला के हवाले कर दिया, लेकिन आरोपी महिला बच्चे को लेकर वापस नहीं लौटी। काफी इंतजार के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें संदिग्ध महिला बच्चे को लेकर जाती दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डंप, IED सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त
- 2. Bihar News: अमित शाह ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री की हलचल तेज
- 3. SA Vs ZIM T20 WC Super 8: जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. CG News : छत्तीसगढ़ में परीक्षा धांधली पर सख्त कानून पारित: नकल करने वाले छात्रों पर 3 साल तक बैन, पेपर लीक माफियाओं को 10 साल की जेल और 1 करोड़ तक जुर्माना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

