Create your Account
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
UAE: नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के साथ अपने मजबूत रिश्तों को दोहराया है। भारत में यूएई के राजदूत अब्दुल नासिर अलशाली ने ईद के अवसर पर एक खुला पत्र लिखकर भरोसा दिलाया कि मौजूदा हालात के बावजूद देश पूरी तरह सुरक्षित, स्थिर और सामान्य रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है और सभी जरूरी सेवाएं बिजली, पानी, स्वास्थ्य, संचार और व्यापार बिना किसी रुकावट के जारी हैं।
UAE: राजदूत के अनुसार, हाल के हमलों में ईरान द्वारा दागे गए मिसाइल और ड्रोन को अधिकांशतः रक्षा प्रणाली ने निष्क्रिय कर दिया। इसके बावजूद यूएई में होटल, मॉल, पर्यटन स्थल और बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने यूएई में रहने वाले 40 लाख से अधिक भारतीयों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे पूरी सुरक्षा और विश्वास के साथ जीवन जी रहे हैं। भारतीय समुदाय को उन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण भागीदार बताया।
UAE: राजदूत ने यह भी कहा कि भारत और यूएई के संबंध समय के साथ और मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच 100 अरब डॉलर से अधिक का व्यापार और CEPA समझौता इस साझेदारी को और सशक्त बना रहा है। हाल ही में नरेंद्र मोदी और मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच बातचीत में भी क्षेत्रीय सुरक्षा पर जोर दिया गया।
Related Posts
More News:
- 1. LPG Alert : 1 जुलाई से बदलेंगे LPG के नियम! e-KYC, PNG और बुकिंग व्यवस्था को लेकर ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट
- 2. Hyderabad: हैदराबाद के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
- 3. CG Weather News : मानसून की दस्तक से बदला मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में बारिश-वज्रपात का अलर्ट
- 4. MP News : पावर प्लांट के बॉयलर में फंसने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

