Breaking News
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
CG News : मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, महिला समेत दो घायल
- Rohit banchhor
- 21 Mar, 2026
बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो अन्य लोग घायल हो गए।
CG News : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दुलदुला थाना क्षेत्र के झगरीबहार स्थित एक ईंट भट्ठे में काम कर रहे मजदूरों पर बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो अन्य लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम तरुण के ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर सोनउ राम अपने परिवार के साथ घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जो सीधे उनके घर पर आ गिरी। हादसा इतना भयानक था कि 51 वर्षीय सोनउ राम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय मौजूद परिवार के दो अन्य सदस्य भी बिजली की चपेट में आ गए, जिन्हें चोटें आई हैं। हालांकि उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुलदुला थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि मृतक सोनउ राम सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र का निवासी था और महज चार दिन पहले ही अपने परिवार के साथ जशपुर मजदूरी के लिए आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इधर मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम के अचानक बदलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है।
अगले 48 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर भी जारी रह सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Lawrence gang threatens rapper Badshah: रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद, कहा- इस बार माथे पर मारेंगे गोली
- 2. CG Breaking : छत्तीसगढ़ भाजपा की नई टीम घोषित, विष्णुदेव साय समेत 84 नेता कार्यसमिति में शामिल, देखें लिस्ट
- 3. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें स्वयं भू बाबा महाकाल के दर्शन, देखें Live
- 4. CG News : नक्सलियों के डंप साइट का खुलासा, 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट समेत भारी सामग्री बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

