Create your Account
UP Crime : अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग गिरफ्तार, 4 महिलाएं भी शामिल, नवरात्रि में बड़ी वारदात की थी तैयारी
- Rohit banchhor
- 19 Mar, 2026
देशभर में घूम-घूमकर चोरी, टप्पेबाजी और लूट की वारदातों को अंजाम देता था।
UP Crime : बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार शातिर महिलाएं भी शामिल हैं। यह गैंग हरियाणा और राजस्थान से जुड़ा हुआ है और देशभर में घूम-घूमकर चोरी, टप्पेबाजी और लूट की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हाल ही में लूट के पैसों से नई ग्रैंड विटारा कार खरीदी थी। इनके पास से करीब 32 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है, जिसमें सोने-चांदी के गहने, नकदी, वाहन और मोबाइल फोन शामिल हैं।
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बांदा, चित्रकूट, सतना, मैहर समेत कई जिलों में वारदातें कर चुका है। खास बात यह है कि ये लोग नवरात्रि के दौरान देवी मंदिरों में बड़ी लूट की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।
एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने लगातार बढ़ रही लूट और टप्पेबाजी की घटनाओं की जांच के बाद इस गैंग तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों और ई-रिक्शा में महिलाओं को निशाना बनाते थे, जहां महिला सदस्य सवारी बनकर वारदात को अंजाम देती थीं।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और उनकी पूरी क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : ट्रक से 1.20 करोड़ की अवैध शराब बरामद, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
- 2. CG Transfer : 14 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- 3. Pink Petrol Unit : महिला दिवस पर रायपुर पुलिस की बड़ी पहल, महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक पेट्रोल यूनिट’ शुरू
- 4. Monday's Horoscope: मेष सिंह तुला राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, इन जातकों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें सोमवार का राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

