Create your Account
CG News : खुशियों की दावत बनी मातम, तरबूज और चिकन खाने के बाद 4 बच्चे बीमार, एक की मौत
- Rohit banchhor
- 11 May, 2026
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य पदार्थों की जांच की तैयारी शुरू कर दी है।
CG News : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध फूड पॉइजनिंग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तरबूज और चिकन खाने के बाद एक ही परिवार के चार बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों का इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, दल्हा पोड़ी गांव के रहने वाले बच्चे अपने मामा के घर धुरकोट गांव आए हुए थे। शनिवार शाम बच्चों ने तरबूज खाया और रात में चिकन का सेवन किया। कुछ ही घंटों बाद सभी बच्चों को उल्टी-दस्त और तेज कमजोरी की शिकायत शुरू हो गई। परिजन घबराकर बच्चों को अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही 15 वर्षीय अखिलेश धीवर की मौत हो गई।
घटना के बाद पिंटू धीवर (12 वर्ष), हितेश धीवर (13 वर्ष) और 4 वर्षीय श्री धीवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मृतक किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य पदार्थों की जांच की तैयारी शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
- 2. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 3. parliament monsoon session 2026: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
- 4. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

