Breaking News
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
Raipur City Crime : खिलौनों की आड़ में नशे का कारोबार, 676 नशीली गोलियों और चाकू के साथ दो गिरफ्तार
Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। नॉर्थ जोन पुलिस ने खिलौनों के बॉक्स में छुपाकर नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 676 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।
मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि कलिंग नगर स्थित सीएसईबी मैदान के पास दो युवक नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सिद्धू बाघ (30) और रोहित कुमार (25) बताया, जो रायपुर के ही निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके दोपहिया वाहन से खिलौनों के बॉक्स में छुपाकर रखी गई 676 नग निट्रॉजपैम टैबलेट बरामद हुई। साथ ही एक बटनदार चाकू भी जब्त किया गया।
आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे ये प्रतिबंधित दवाइयां ओडिशा से लाकर रायपुर में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक बाइक और चाकू समेत करीब 1.17 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में आगे की जांच जारी है और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, चोंट के चलते ये ऑलराउंडर पुरे सीजन से हो सकता है बाहर
- 2. CG News: घरघोड़ा फारेस्ट रेंज में कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश,मौके पर पहुंचे अफसर
- 3. Monday's Horoscope: मेष से लेकर मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत, पढ़ें सोमवार का पूरा राशिफल
- 4. Jharkhand News: झारखंड में 227 किलो का अमेरिकी बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा होने की आशंका; सेना करेगी निष्क्रिय
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

