Breaking News
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
CG Crime : फेसबुक दोस्ती बनी धोखा, शादी का झांसा देकर 22 महीने तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime : रायगढ़। रायगढ़ में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती का खौफनाक अंजाम सामने आया है। फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया और करीब 22 महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी मुकर गया।
मामला महिला थाना रायगढ़ का है, जहां पीड़िता ने 20 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि साल 2021 में उसकी पहचान फेसबुक के जरिए रामभाठा निवासी प्रतीक सिदार से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का वादा कर 4 मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच कई बार अलग-अलग जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया।
शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी प्रतीक सिदार (26) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और हर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें स्वयं भू बाबा महाकाल के दर्शन, देखें Live
- 2. ATS: हनीमून से लौटे नौसेना का जवान निकला पाक का जासूस, ATS ने आगरा से किया गिरफ्तार
- 3. Himachal Pradesh: हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, जींस-टीशर्ट बैन, सोशल मीडिया पर भी सख्ती
- 4. CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

