Breaking News
:

CG News: सूरजपुर में हाथी की मौत, केंद्र ने राज्य-सरकार से मांगी रिपोर्ट, बीते 7 साल में 63 हाथियों की हो चुकी है मौत

CG News

CG News

CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के करंजवार गांव में 13 मार्च को एक 15 वर्षीय हाथी की संदिग्ध मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रोजेक्ट एलीफेंट डिवीजन ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह कार्रवाई वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे की शिकायत के बाद की गई है। मंत्रालय ने प्रमुख मुख्य वन संरक्षक को पत्र जारी कर जल्द जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।


CG News: हाथी का शव गांव से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में मिला था। उसकी सूंड पर काले निशान पाए गए हैं, जिससे करंट लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अब तक मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटनास्थल पर कोई स्पष्ट संदिग्ध परिस्थिति भी सामने नहीं आई है।


CG News: आंकड़ों के अनुसार, सरगुजा संभाग में पिछले सात सालो में 63 हाथियों की मौत दर्ज हुई है, जिनमें से 40 मौतें करंट लगने से हुई हैं। इससे क्षेत्र में बिजली लाइनों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वन विभाग बिजली विभाग के साथ मिलकर सुधार के प्रयास कर रहा है।



Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us