Breaking News
LPG Shortage in India: ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, मंगलुरु पोर्ट पहुंचा भारतीय LPG जहाज
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
CG News : EOW अधिकारी बनकर दोस्त से कर रहा था ठगी, व्यवसायी गिरफ्तार
CG News : रायपुर। रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यवसायी ने खुद को EOW अधिकारी बताकर अपने ही पुराने परिचित से लाखों रुपये की ठगी कर ली। राखी थाना पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की शुरुआत तब हुई जब लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता देवलाल सिंह टेकाम को अज्ञात नंबरों से कॉल कर खुद को ACB/EOW अधिकारी बताकर शिकायत का डर दिखाया गया। यह कॉल साइबर ठगी का प्रयास थे, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने परिचित धर्मेन्द्र चौहान को दी।
जांच में खुलासा हुआ कि इसी जानकारी का फायदा उठाकर धर्मेन्द्र चौहान ने पूरी साजिश रची। उसने एक अन्य मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर फर्जी शिकायत की कॉपी भेजी और खुद को EOW अधिकारी बताकर प्रार्थी को डराने लगा। बाद में उसने खुद ही “मामला निपटाने” के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग रखी। विश्वास में आकर पीड़ित ने आरोपी को 9.50 लाख रुपये दे दिए।
आरोपी पहले से ही प्रार्थी का करीबी था और उसकी व्यक्तिगत व पेशेवर जानकारी जानता था, जिससे उसने आसानी से भरोसा जीत लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी जब्त किया गया है और लेन-देन सहित पूरे मामले की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Breaking: बिना लाइसेंस चल रहा था पेप्सिको कंपनी का बॉटलिंग प्लांट, कंपनी सील, स्लाइस फ्रूट जूस और ट्रॉपिकाना के सैंपल की होगी जांच
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी कलेक्टर और गुना एसपी को हटाने के दिये निर्देश, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को किया निलंबित
- 3. T20 World Champion इंडियन टीम पर होगी पैसों की बारिश, BCCI ने घोषित की 131 करोड़ रुपये की प्राइस मनी
- 4. CG Weather : तपती गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में गरज-चमक और हल्की बारिश के संकेत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

