Breaking News
LPG Shortage in India: ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, मंगलुरु पोर्ट पहुंचा भारतीय LPG जहाज
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
Rashmika-Vijay Honeymoon: पति संग कोजी हुईं रश्मिका मंदाना, फ्लोरल ड्रेस में विजय की बाहों में आईं नजर, हनीमून से रोमांटिक फोटो वायरल
Rashmika-Vijay Honeymoon: मुंबई। साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 26 फरवरी को उदयपुर के शानदार होटल में गुपचुप शादी करने के बाद नवविवाहित जोड़ा थाईलैंड के खूबसूरत आईलैंड कोह समुई पहुंचा, जहां से एक रोमांटिक फोटो सामने आई है। फोटो में विजय देवरकोंडा रश्मिका को अपनी बांहों में लिए खड़े दिख रहे हैं और दोनों एक-दूसरे की आंखों में गहरी नजर डालते हुए मुस्कुरा रहे हैं।
Rashmika-Vijay Honeymoon: रश्मिका का फ्लोरल मैक्सी ड्रेस, विजय का कैजुअल लुक
इस वायरल फोटो में रश्मिका फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि विजय ने साधारण सफेद टी-शर्ट और काली पैंट पहनकर कैजुअल लुक अपनाया है। VIROSH (विजय + रश्मिका) के फैंस इस रोमांटिक गेटवे की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वैरायटी इंडिया ने इस फोटो को शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छिड़ गई है।
Rashmika-Vijay Honeymoon: शादी के बाद थुम्मनपेट पहुंचा कपल
शादी के तुरंत बाद दोनों विजय के पैतृक शहर तेलंगाना के महबूबनगर स्थित थुम्मनपेट पहुंचे, जहां उन्होंने नए घर में सत्यनारायण व्रत का आयोजन किया। शादी के रिसेप्शन का आयोजन 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में किया गया था, जिसमें फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं।
Rashmika-Vijay Honeymoon: अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे दोनों
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका और विजय अब राहुल सांकृत्यान द्वारा निर्देशित तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘राणाबाली’ में साथ नजर आएंगे। यह उनकी शादी के बाद पहली फिल्म होगी, जिसे लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। शादी के बाद विजय और रश्मिका का यह हनीमून रोमांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कपल की खुशी देखकर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार बधाई संदेश दे रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Singhania Buildcon: इस नवरात्रि सपनों का घर बनाए हकीकत, सिंघानिया बिल्डकॉन के नवरात्रि महा प्रॉपर्टी उत्सव के साथ
- 2. CG News : 7 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, मां ने लगाया पिता पर हत्या का आरोप
- 3. CG News : लापता युवक का खेत में मिला शव, पास में बाइक मिलने से हादसे की आशंका
- 4. Israel-Iran War: ईरानी मिसाइल अटैक में सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरपोर्ट पर खड़े अमेरिका के 5 रिफ्यूलिंग जेट तबाह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

