Breaking News
LPG Shortage in India: ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, मंगलुरु पोर्ट पहुंचा भारतीय LPG जहाज
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
CG News : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 3 शक्तिशाली IED बरामद कर किए डिफ्यूज
- Rohit banchhor
- 22 Mar, 2026
तय समयसीमा तक क्षेत्र को नक्सल मुक्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर तीन शक्तिशाली आईईडी बम बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, 226 बटालियन के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे, तभी रास्ते में माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो वजनी IED मिले। इन विस्फोटकों का मकसद सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचाना था। बम मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, डीएसएमडी टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया।
सभी की संयुक्त कार्रवाई में इन IED को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद सर्चिंग टीम सुरक्षित वापस लौट आई। इस कार्रवाई से एक बार फिर इलाके में नक्सलियों की सक्रिय मौजूदगी के संकेत मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने साफ किया है कि तय समयसीमा तक क्षेत्र को नक्सल मुक्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Accident: चलती बस में लगी आग, टायर फटने से हुआ हादसा, 36 यात्री थे सवार
- 2. Chaitra Navratri 2026: आज से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि, डोली में सवार होकर आएगी माता दुर्गा, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त
- 3. CG Assembly Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का अंतिम दिन आज, 71 ध्यानाकर्षण लगाए गए, नेता प्रतिपक्ष ने उठाया अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उद्योगों का मुद्दा, देखें लाइव
- 4. CG News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन विस्तार, जगदलपुर सिटी और बेमेतरा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

