Breaking News
LPG Shortage in India: ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, मंगलुरु पोर्ट पहुंचा भारतीय LPG जहाज
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
CG News : तेंदुआ खाल के साथ 5 गिरफ्तार, वन विभाग की सतर्कता पर उठे सवाल
- Rohit banchhor
- 22 Mar, 2026
आरोपियों को गिरफ्तार किया और 2 तेंदुआ खाल के साथ हड्डी और नाखून जैसी सामग्री जब्त की।
CG News : कवर्धा। जिले के वनमंडल में तेंदुआ खाल जब्ती का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। वन विभाग ने तरेगांव और कवर्धा परिक्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 2 तेंदुआ खाल के साथ हड्डी और नाखून जैसी सामग्री जब्त की।
विशेष बात यह है कि यह कार्रवाई स्थानीय सूचना पर नहीं, बल्कि वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, भोपाल और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल, रायपुर से मिली इनपुट के बाद की गई। इससे यह सवाल उठता है कि क्या वन विभाग का नियमित गश्त और खुफिया तंत्र क्षेत्र में सक्रिय अवैध नेटवर्क को रोकने में पर्याप्त था या नहीं।
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि तेंदुआ खाल का उपयोग तांत्रिक विद्या और पूजा-पाठ में किया जाता था। वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
इस मामले ने वन विभाग की कार्यप्रणाली, निगरानी तंत्र और क्षेत्रीय सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते बाहरी एजेंसियों की मदद न मिलती, तो यह अवैध नेटवर्क और बड़ा हो सकता था।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- 2. Bhoot Bangla Teaser : हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज, मजेदार सीन्स, डरावनी झलक और शानदार कॉमिक टाइमिंग से फैंस का जीता दिल
- 3. Opium Cultivation in Chhattisgarh: दुर्ग के समोदा गांव में अफीम का बीज सप्लाई करने वाला आरोपी राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार,सप्लाई चैन में और कौन जल्द होगी गिरफ्तारी
- 4. CG News : राजीव गांधी शिक्षा मिशन में करोड़ों का कंप्यूटर खरीदी घोटाला, EOW ने तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पेश किया चालान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

