Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
खनिज-रियल एस्टेट कारोबारियों पर आईटी का छापा, अफसरों में हड़कंप
भोपाल। राजधानी भोपाल के बड़े खनिज और रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बुधवार दबिश दी। खनिज व्यवसायी व त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के संचालक राजेश शर्मा के ठिकानों के साथ ही कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। जिससे राजेश शर्मा के करीबी बड़े ओहदे से रिटायर हुए वरिष्ठ आईएएस अफसर सहित अन्य नौकरशाहों में हड़कंप मच गया है। आयकर विभाग की टीम सभी ठिकानों पर जांच पड़ताल में अभी भी जुटी हुई है।बताया जा रहा है विभाग की टीमों को अब तक की कार्रवाई में बड़ी संख्या में दस्तावेज मिले हैं। यह प्रॉपटी में निवेश और लेन-देन से जुड़े बताए जा रहे हैं।
भोपाल सहित दो और शहरों में आईटी की कार्रवाई दो-तीन दिन और जारी राह सकती है। इस दौरान बेनामी संपत्ति के एंगल की भी जांच की जा सकती है। करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी सामने आने की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है। केशर के व्यवसाय से जुड़े राजेश शर्मा समय के साथ कंस्ट्रक्शन के कारोबार में भी आ गए। भोपाल स्मार्ट सिटी के एक-दो प्रोजेक्ट भी उनकी कंपनी ने किए। उनके कई मौजूदा और सेवानिवृत्त नौकरशाहों से अच्छे संबंध है। आईटी की टीम उनके कस्तूरबा नगर स्थित आवास, दफ्तर सहित अन्य स्थानों पर जांच कर रही है।
शुरुआती पड़ताल में ही बड़ी संख्या में दस्तावेज मिलने की बात कही जा रही है। यह जानकारी सामने आते ही कई अधिकारियों में खलबली मच गई है। आयकर विभाग ने ओरा कॉलोनी में ई 7 में एक मकान, एमपी नगर में बिल्डर के दफ्तर में भी रेड की है। वही सूत्रों के मुताबिक नीलबड़, मेंडोरा, सूरजपुर, रातीबड़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जमीन की खरीदी-बिक्री करने वाले एक व्यवसायी के यहां भी छापा मारा गया है। उन्होंने करोड़ों के प्रोजेक्ट वहां किए है। कहा जा रहा है कि इनके कारोबार में भी अफसरों ने पैसा लगाया है। कारोबारी से जुड़े अन्य लोगो पर भी दबिश दी गई है। यह नीलबड़, रातीबड़ क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : शातिर चोर, कई जिलों में घूम-घूम कर पेट्रोल पंपों को बना रहा निशाना,पैसों की थैली कर देता है पार
- 2. UP IPS Transfer : यूपी में 12 IPS अफसरों का तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
- 3. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से पेड़ के नीचे खड़े अधेड़ की मौत, भेड़-बकरी चराने गया था मृतक
- 4. Sonakshi Sinha Pregnancy : जल्द मिलेगी खुशखबरी..., सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी पर मां पूनम सिन्हा ने लगाई मुहर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

