Breaking News
Create your Account
Mathura Accident : मथुरा में हादसा : पैंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलटा स्टीमर, 30 लोग थे सवार, 9 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Mathura Accident : मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार को यमुना नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। 30 श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर पैंटून पुल से टकराकर पलट गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य लोगों के डूबने की आशंका है और उनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Mathura Accident : घाट पर पहुंचते ही हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, वृंदावन में कई श्रद्धालु घूमने आए थे। करीब 30 लोग यमुना नदी के दर्शन के लिए स्टीमर पर सवार हो गए थे। जैसे ही स्टीमर सी घाट पर पहुंचा, वह पैंटून पुल से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्टीमर पलट गया और सवार सभी श्रद्धालु यमुना नदी में गिर गए। इस दौरान चीख-पुकार मच गई।
Mathura Accident : गोताखोर कर रहे हैं रेस्क्यू
हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। गोताखोरों ने नदी में डूबे लोगों की तलाश शुरू की। अब तक 9 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। बाकी लोगों की तलाश जारी है। प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
- 2. CG News : 95% जली छात्रा ने तोड़ा दम, रास्ते में हुई मौत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए सख्त जांच के आदेश
- 3. Crime News : पीजी के बेड बॉक्स में मिली महिला की लाश, प्रेमी से मिलने पहुंची थी; 3 आरोपी गिरफ्तार
- 4. Animal Welfare New Platform: पशु कल्याण के लिए नया प्लेटफॉर्म, हर जिले में बनेगी SPCA कमेटी, जानें कैसे करेगी काम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

