Breaking News
GT vs RCB IPL 2026 Final: आरसीबी ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बैटिंग, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
MPESB ने जारी किए वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानिए कैसे कर सकते है डाउनलोड
Create your Account
MP News : वाहन के छत में बना रखा था सीक्रेट तहखाना, चेकिंग में पकड़ाई 30 लाख की शराब
- Rohit banchhor
- 31 May, 2026
आयशर वाहन से करीब 30.53 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब और वाहन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
MP News : झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसने शराब छिपाने के लिए वाहन में बेहद शातिर तरीका अपनाया था। थांदला पुलिस ने एक आयशर वाहन से करीब 30.53 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब और वाहन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि तस्करों ने वाहन की छत के अंदर विशेष रूप से गुप्त केबिन (सीक्रेट चेंबर) तैयार कर रखा था। बाहर से देखने पर वाहन पूरी तरह खाली नजर आ रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा खेल उजागर हो गया।
जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अशोक कनेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। जब वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई तो छत के भीतर बने गुप्त चेंबर से 111 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
जब्त शराब में किंगफिशर, कार्ल्सबर्ग, रॉयल स्टैग, मैजिक मोमेंट्स और 8 पीएम जैसे ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने कुल 1234.5 बल्क लीटर शराब जब्त की है, जिसकी कीमत वाहन सहित लगभग 30 लाख 53 हजार रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान राजस्थान के बाड़मेर निवासी सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि शराब की खेप राजस्थान से गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस अब इस तस्करी रैकेट के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि मामले में अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Transfer : थाना प्रभारियों समेत पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
- 2. CG Crime : सब्जी के कैरेट में गांजा तस्करी करते पिकअप चालक गिरफ्तार, 65 लाख का गांजा जब्त
- 3. CG News : जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था ग्रामीण, हाथी ने कुचलकर ले ली जान, इलाके में दहशत
- 4. Weather Update: वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर: 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, राजस्थान में फिर रेतीले तूफान की चेतावनी, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

