Create your Account
CG News : जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था ग्रामीण, हाथी ने कुचलकर ले ली जान, इलाके में दहशत
- Rohit banchhor
- 16 May, 2026
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
CG News : रायगढ़। जिले में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। जंगल से जलाऊ लकड़ी लेने गए 55 वर्षीय ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
मामला धरमजयगढ़ वन मंडल के अलोला बीट क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक इंदकालो गांव निवासी मालिकराम बंजारा छेनापतरा जंगल की ओर लकड़ी लेने गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।
तलाशी के दौरान जंगल में मालिकराम का शव मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीणों ने हाथी के हमले की आशंका जताई, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने जांच के बाद पुष्टि की कि ग्रामीण की मौत हाथी के हमले में हुई है।
वन अधिकारियों के अनुसार कापू रेंज के अलोला बीट इलाके में पिछले कुछ दिनों से एक हाथी विचरण कर रहा था, जो संभवतः सरगुजा क्षेत्र की ओर से आया था। हाथी की मौजूदगी को देखते हुए विभाग लगातार मुनादी कर ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की चेतावनी दे रहा था। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Belgium Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, रह रहे थे 200 लोग
- 2. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
- 3. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
- 4. Friday Horoscope: शुक्रवार को किन राशियों का बदलेगा भाग्य, जाने अपना राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

