Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
West Bengal: अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर फूटा; चोर-चोर के लगे नारे
West Bengal: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी पर कथित हमले का मामला सामने आया है। वह टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे के बीच उनके सिर में चोट लगने का दावा किया गया है।
हमले के बाद धरने पर बैठे सांसद
घटना के बाद कल्याण बनर्जी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच की जा रही है।
एक दिन पहले अभिषेक बनर्जी पर हमला
इससे पहले टीएमसी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी भी हमले का शिकार हुए थे। वह दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। वहां उनके साथ धक्का-मुक्की हुई, कपड़े फाड़े गए और उन पर अंडे फेंके गए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने दोनों घटनाओं को गंभीर बताते हुए भाजपा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि हेलमेट नहीं होने पर अभिषेक बनर्जी की जान भी जा सकती थी। ममता ने यह भी बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन कर अभिषेक के इलाज में हर संभव मदद की पेशकश की है।
Related Posts
More News:
- 1. Chardham Yatra: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह, गंगोत्री-यमुनोत्री में 10 लाख से अधिक दर्शनार्थी पहुंचे
- 2. Jaipur Factory Fire: खो नागोरियान में पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट, तीन की दर्दनाक मौत
- 3. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट, अगले 5 दिनों में बदल सकता है मौसम
- 4. NEET UG 2026 re-exam तक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर रोक, पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार का बड़ा कदम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

