Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Ghaziabad Encounter:गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद के दिन हुई 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की निर्मम हत्या के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी और 50 हजार का इनामी बदमाश असद को एकाउंटर में मार गिराया है।
Ghaziabad Encounter : पुलिस को देर रात पुख्ता सूचना मिली थी कि असद अपने एक दोस्त से पैसे लेकर शहर छोड़कर भागने की फिराक में खोड़ा इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो मोटरसाइकिल सवार असद ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
Ghaziabad Encounter: पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में असद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मुठभेड़ के दौरान यूपी पुलिस का एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुआ है।
Ghaziabad Encounter: बता दें कि सूर्या चौहान की निर्मम हत्या के बाद उसकी पीड़ित मां और भाई यश ने रोते हुए प्रशासन को सीधी चेतावनी दी थी कि जब तक उनके निर्दोष बेटे के मुख्य हत्यारे असद का पुलिस एनकाउंटर नहीं करेगी, तब तक वे सूर्या का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
Ghaziabad Encounter: बजरंग दल और स्थानीय बहुसंख्यक समाज भी इस मांग को लेकर सड़कों पर उतर आया था। अब पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी असद के ढेर होने और उसके पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक तथा अवैध देसी पिस्टल बरामद होने के बाद परिवार की मांग पूरी हो गई है।
Ghaziabad Encounter: असद के खात्मे की खबर आने के बाद, इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में गमगीन माहौल के बीच सूर्या का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान से संपन्न करा दिया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले के पांचवें फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

