Breaking News
GT vs RCB IPL 2026 Final: आरसीबी ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बैटिंग, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
MPESB ने जारी किए वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानिए कैसे कर सकते है डाउनलोड
Create your Account
CG News : बैलगाड़ी पर निकली विधायक की बारात, डिप्टी सीएम बने सारथी, दिखी परंपरा और सादगी की अनोखी तस्वीर
- Rohit banchhor
- 31 May, 2026
इस दौरान मौजूद लोगों ने इस अनोखे दृश्य का स्वागत तालियों और उत्साह के साथ किया।
CG News : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में रविवार को एक अनोखी और चर्चा का विषय बनी तस्वीर देखने को मिली। बेमेतरा में आयोजित सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान विधायक दीपेश साहू की प्रतीकात्मक बारात बैलगाड़ी में निकाली गई, जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव स्वयं बैलगाड़ी के सारथी बने नजर आए।
कार्यक्रम में सादगी, भारतीय संस्कृति और ग्रामीण परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। रायपुर से विशेष रूप से बेमेतरा पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव ने बैलगाड़ी की कमान संभाली और पारंपरिक अंदाज में निकली बारात का हिस्सा बने। इस दौरान मौजूद लोगों ने इस अनोखे दृश्य का स्वागत तालियों और उत्साह के साथ किया।
सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में जहां एक ओर कई जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, वहीं दूसरी ओर बैलगाड़ी में निकली यह बारात आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के माध्यम से सादगीपूर्ण विवाह और भारतीय परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।
राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक, बैलगाड़ी पर निकली इस खास बारात और उसमें सारथी बने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोगों ने इसे आधुनिक दौर में ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने वाली पहल बताया है।
Related Posts
More News:
- 1. Bangladesh Measles : बांग्लादेश में खसरे का कहर, अब तक 488 बच्चों की मौत; वैक्सीन की कमी से बिगड़े हालात
- 2. Donald Trump: भारत और पीएम मोदी की ट्रंप ने की तारीफ, बोले- मैं हूं पीएम मोदी का बड़ा फैन
- 3. IPL 2026: KKR ने दिल्ली कैपिटल के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों की प्लेइंग 11
- 4. Falta Assembly Voting: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू, 24 मई को आएंगे नतीजे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

