Create your Account
CG News : नशे में छत से गिरकर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
CG News : धमतरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा में एक युवक की घर की छत से करीब 20 फीट नीचे गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा स्थित बनिया तालाब के पास रहने वाले अनिल पटेल शनिवार को नशे की हालत में अपने घर की छत पर चढ़े हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनका संतुलन अचानक बिगड़ गया और वे सीधे छत से नीचे आ गिरे।
करीब 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण युवक को गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Sushasan Tihar 2026 : जिला अस्पताल को मिली हाईटेक सौगात, मुख्यमंत्री साय ने शुरू की अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा
- 2. CG News : सिंघनपुर गुफा में रिसर्च टीम पर मधुमक्खियों का हमला, जान बचाकर भागे वैज्ञानिक, 4 की हालत गंभीर
- 3. Amul and Mother Dairy milk prices hiked: अमूल दूध और मदर डेयरी का दूध 2 रुपए लीटर महंगा, इस दिन से लागू होंगे नए दाम
- 4. US-Iran Conflict: ट्रंप की हत्या पर 558 करोड़ के इनाम का दावा, ईरानी संसद में पेश होगा प्रस्ताव, नेतन्याहू का भी नाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

