Breaking News
:

UP Crime : 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आंधी-बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकी थी; 5 नाबालिग गिरफ्तार

UP Crime

UP Crime : लखनऊ: लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक निर्माणाधीन मकान में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी लड़की का परिचित 17 वर्षीय नाबालिग और उसके चार साथी हैं। सभी पांचों आरोपियों को स्थानीय लोगों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


UP Crime : आंधी-बारिश से बचने रुकी थी किशोरी

पीड़िता कन्नौज जिले की रहने वाली है। उसके परिवार आशियाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। पिता राजमिस्त्री हैं और मां घरों में काम करती हैं। भाई ने बताया कि मां की तबीयत खराब होने के कारण मंगलवार शाम को बहन मां की जगह घरों में काम करने गई थी। रात करीब 8:30 बजे काम खत्म करके लौटते समय अचानक आई आंधी-पानी से बचने के लिए वह निर्माणाधीन मकान में रुक गई।


इसी दौरान 17 वर्षीय मुख्य आरोपी अपने चार दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों ने किशोरी को बंधक बना लिया, उसके हाथ-पैर बांध दिए, मारपीट की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब देर रात तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रास्ते में निर्माणाधीन मकान से चीख-पुकार सुनाई दी। परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और पांचों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया।


UP Crime : पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। आशियाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पांचों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़िता को तुरंत लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


डीसीपी मध्य विक्रांत वीर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। लड़की के बयान के आधार पर आशियाना थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us