Breaking News
:

CG Accident : बाजार से लौट रहे 4 दोस्तों की मौत, खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक

CG Accident

एक साथ चार युवकों की मौत से गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है।

CG Accident : बलरामपुर। जिले में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। बलरामपुर के सनावल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा भिड़ी, जिससे बाइक सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।


जानकारी के मुताबिक चारों युवक साप्ताहिक बाजार डिंडा से एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीपरपान मोड़ के पास उनकी बाइक एटा लोड खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं मृतकों के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रैक्टर को सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ा किया गया था और उसमें किसी प्रकार का रिफ्लेक्टर या संकेतक नहीं लगाया गया था, जिसके कारण अंधेरे में बाइक सवारों को ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया।


घटना की सूचना मिलते ही सनावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक साथ चार युवकों की मौत से गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us