Breaking News
:

CG News : सामूहिक भोज में फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत, 17 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

CG News

फूड प्वाइजनिंग की आशंका के बीच 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

CG News : कोंडागांव। जिले के तमरावंड क्षेत्र में आयोजित एक सामूहिक भोज खुशियों से मातम में बदल गया। भोज में शामिल ग्रामीणों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फूड प्वाइजनिंग की आशंका के बीच 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक गांव में आयोजित सामूहिक भोज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। भोजन करने के कुछ घंटों बाद कई ग्रामीणों को उल्टी, दस्त, चक्कर और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते हालात बिगड़ने लगे और एक-एक कर कई लोग बीमार पड़ गए। ग्रामीणों ने तत्काल सभी मरीजों को अस्पताल पहुंचाया।


डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही हेल्थ डिपार्टमेंट छत्तीसगढ़ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। खाद्य विभाग ने भोज में परोसे गए भोजन के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं, ताकि जहरीलेपन की वजह का पता लगाया जा सके।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us