Breaking News
:

UP News : कानपुर में ‘मिनी जामताड़ा’ का पर्दाफाश : खेत-झोपड़ियों से चल रहा था साइबर ठगी का जाल, ड्रोन से पकड़े गए 20 आरोपी

UP News

UP News : कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में साइबर ठगी के बड़े धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ड्रोन से रेकी, सटीक मुखबिरी और खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी कर ‘मिनी जामताड़ा’ जैसा साइबर ठगी का नेटवर्क उजागर किया। मंगलवार को रेउना के रठि गांव में छापेमारी कर 20 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 17 अपराधी फरार हो गए। पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।


UP News : तमिलनाडु से सीखकर चला रहा था धंधा

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि गांव में 15 साल से 50 साल तक के लोग इस साइबर ठगी के धंधे में लिप्त थे। ये लोग तमिलनाडु से साइबर ठगी की ट्रेनिंग लेकर यहां सक्रिय थे। पिछले चार साल में इन ठगों ने एक से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


UP News : बड़े पैमाने पर चली कार्रवाई

इस पूरे ऑपरेशन में घाटमपुर सर्किल फोर्स के 200 पुलिस कर्मी शामिल थे। ऑपरेशन स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप प्रभारी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में पुलिस ने पिछले एक महीने से एलआईयू, क्षेत्रीय पुलिस और मुखबिरों की मदद से रेकी की। एनसीआरबी पोर्टल पर लगातार शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि कानपुर के सचेंडी, चकेरी, महाराजपुर समेत अन्य इलाकों में भी ऐसे साइबर ठग सक्रिय हैं, जिन पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us