Create your Account
CG Police Suspended : “राधे-राधे” बोलकर जेब में रखे 50 हजार, रिश्वत लेते प्रहरी का VIDEO वायरल, जेल अधीक्षक ने किया निलंबित
- Rohit banchhor
- 14 May, 2026
वीडियो में प्रहरी “राधे-राधे” बोलते हुए पैसे जेब में रखते दिखाई दे रहा है।
CG Police Suspended : मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ उपजेल से रिश्वतखोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जेल में पदस्थ प्रहरी संतोष तिवारी का कथित रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो में प्रहरी “राधे-राधे” बोलते हुए पैसे जेब में रखते दिखाई दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में प्रहरी 50 हजार रुपए लेते नजर आ रहा है। आरोप है कि विचाराधीन कैदियों को प्रताड़ित कर उनसे और उनके परिजनों से अवैध वसूली की जाती थी। एक कैदी के परिवार से करीब 1 लाख 30 हजार रुपए तक वसूले जाने की बात भी सामने आई है।

वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया और जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे। आरोप है कि जेल के भीतर सुविधाएं देने और प्रताड़ना से बचाने के नाम पर पैसे वसूले जाते थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रहरी संतोष तिवारी को निलंबित कर दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि इस अवैध वसूली में और कौन-कौन शामिल था।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 2. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 3. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 4. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

