Create your Account
CG Weather : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, 45 डिग्री पर पहुंचा पारा; कई जिलों में लू का अलर्ट
CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी ने अपना जादू चला रखा है। राजधानी रायपुर सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को मौसम शुष्क रहा और कई क्षेत्रों में तेज धूप के साथ गर्मी की लहर महसूस की गई।
सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री अंबिकापुर में रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। दुर्ग और बिलासपुर में क्रमशः 44.2 और 44.6 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सूखी हवाओं और साफ आसमान के कारण गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।
बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद और खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ाई में ग्रीष्म लहर की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।
रायपुर में रविवार को आकाश मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने और लू लगने से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : लिब्रा वॉटरफॉल बना मौत का कुंड, नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, मौके पर मचा हड़कंप
- 2. Raipur City News : वन बंधु परिषद की अहम बैठक संपन्न, दीपक भीमसरिया बने छत्तीसगढ़ संभाग के संरक्षक
- 3. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे करें दर्शन, देखें Live
- 4. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

