Breaking News
:

Bengal Chunav: हुमायूं कबीर के सीक्रेट वीडियो से मचा बवाल, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी AIMIM

 Bengal Chunav 2026: कोलकाता। Humayun Kabir Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा फैसला लेते हुए AIMIM का हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन खत्म करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब उनकी पार्टी बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी। यह जानकारी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए दी।


Humayun Kabir Viral Video: पार्टी के अनुसार, हुमायूं कबीर के एक कथित वीडियो के सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया, जिसके चलते यह फैसला लिया गया। AIMIM ने अपने पोस्ट में कहा कि कबीर के बयानों से बंगाल के मुसलमानों की असुरक्षा उजागर होती है और पार्टी ऐसे किसी भी बयान का समर्थन नहीं कर सकती जो उनकी गरिमा पर सवाल उठाए।


Humayun Kabir Viral Video: AIMIM अकेले लड़ेगी चुनाव


पोस्ट में आगे कहा गया कि बंगाल के मुसलमान देश के सबसे गरीब और उपेक्षित समुदायों में से हैं, और उन्हें एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज देने के लिए AIMIM चुनाव अकेले लड़ेगी। पार्टी ने यह भी साफ किया कि फिलहाल किसी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा।


Humayun Kabir Viral Video: क्या है मामला


हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो में वे कथित तौर पर भाजपा नेताओं से संबंध होने और चुनाव में ममता बनर्जी को हराने की कोशिशों का दावा करते दिख रहे हैं। इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वीडियो साझा किया और जांच की मांग उठाई। पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी, हिमंत बिस्वा सरमा और पीएमओ से कथित संबंधों की जांच प्रवर्तन निदेशालय से कराने की मांग की है।


Humayun Kabir Viral Video: टीएमसी के आरोपों को हुमायूं ने सिरे से नकारा


हुमायूं कबीर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए बनाया गया है और पूरी तरह नकली है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 2019 के बाद उनकी किसी भी भाजपा नेता से कोई मुलाकात या संपर्क नहीं हुआ है। कबीर ने चुनौती दी कि यदि टीएमसी के पास कोई ठोस सबूत है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उनकी छवि खराब करने के लिए एक सोची-समझी साजिश है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us